अम्बेडकरनगर: सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के निकट बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि भारत की संसद में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भारतीय संविधान निर्माता करोड़ों दलितों, पिछड़ों वंचितों के भगवान भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। जिससे देश व प्रदेश में दलित, पिछडो एवं वंचित समाज की भावताओं को गहरा आघात पहुंचा है। गृहमंत्री जी की इस टिप्पणी से दलित, पिछड़ों के प्रति भाजपा की संविधान विरोधी मानसिकता प्रकट होती है।
समाजवादी पार्टी का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र और संविधान को मजबूत बनाना है। जिससे दलित, पिछडे समाज के जीवन में खुशहाली आये। भारतीय संविधान के जनक बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के विरुद्ध की गई टिप्पणी अति खेदजनक है।
समाजवादी पार्टी जनपद अम्बेडकर नगर इकाई भारत के राष्ट्रपति महोदय से निम्न मांग करती है कि भारत के गृह मंत्री अमितशाह जी द्वारा बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर जी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के लिए अतिशीघ्र जनता से माफी मार्ग जाये। बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी पर गृह मंत्री को मंत्रीमण्डल से अतिशीघ्र हटाया जाये। उक्त मौके पर विधायक, पूर्व एमएलसी सहित सभी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।





