WhatsApp Icon

अधिकारियों की सूझबूझ के कारण मामला हुआ शान्त – बाबा साहब की प्रतिमा को लेकर फैली थी भ्रम की स्थिति

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र में बाबा साहब की प्रतिमा को लेकर उपजे विवाद को अधिकारियों द्वारा काफी सूझबूझ का परिचय देते हुए मामले को शांत कराया लिया गया है।


बताते चलेंकि गत 26 जनवरी को थाना इब्राहिमपुर के निकट डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण के दौरान जो कि पूर्व से ही जीर्ण शीर्ण थी कई लोगों की उपस्थिति में स्वत ही नीचे गिर गई इस दौरान कुछ अराजक और असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाह फैलाने के कारण भ्रम की स्थिति पैदा की गई जबकि पुलिस व प्रशासन के द्वारा जन सहयोग से वहां नई मूर्ति लगाकर यथास्थान स्थापित कर दिया गया है सभी समुदाय के लोग मूर्ति लगने के उपरांत व वहां की साफ सफाई से पूर्णता संतुष्ट है तथा वहां की वर्तमान स्थिति सामान्य है l
जिलाधिकारी अविनाश सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ के कुशल नेतृत्व में इस घटना की भी प्रत्येक स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है, जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद स्तर से अपर जिलाधिकारी सदानंद गुप्ता व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे ने भी घटना स्थल का दौरा किया। थाना अध्यक्ष इब्राहिमपुर, एसडीएम टांडा व सीओ टांडा द्वारा लगातार भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है l
जिलाधिकारी द्वारा आमजन से अपील की गई है कि सभी लोग शांति व्यवस्था स्थापित करने में अपना सहयोग दें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जो कि संविधान निर्माता है हम सभी के लिए पूज्य हैं,हम सभी लोगों द्वारा राष्ट्रीय पर्व एवं अन्य अवसरों पर बाबा साहब के मूर्ति पर माल्यार्पण अर्पित कर उनके द्वारा दिए गए देश के प्रति योगदान को याद करते हैं l बाबा साहब ने समाज में समरसता का पाठ पढ़ाया है हम सभी को उन्हीं के रास्ते पर चलना चाहिए।

अन्य खबर

मजिस्ट्रेटी निगरानी में कब्र से निकाला गया मासूम का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

टाण्डा में “मॉर्डन होम इंटेरिअर डिजाइन” दुकान का भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे इंटीरियर की पूरी सुविधा

टांडा नगर पालिका परिषद ने नियुक्त किया विधिक अधिवक्ता, पालिका मामलों की पैरवी का जिम्मा सौंपा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.