WhatsApp Icon

बसखारी क्षेत्र में मंगलवार को भी रही अम्बेडकर जयंती की धूम

Sharing Is Caring:

किछौछा चेयरमैन ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर लगाए बाबा साहब अमर रहे के नारे

पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रही मुस्तैद

अम्बेडकरनगर: बसखारी थाना क्षेत्र में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने की दूसरे व तीसरे दिन भी घूम रही। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा, शुकुल बाजार सहित क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में शोभायात्रा निकालकर अंबेडकर जयंती को धूमधाम के साथ मनाया गया।

नगर पंचायत क्षेत्र में बसखारी, मखदूम नगर , मलिकपुर, डोडो एदिलपुर शहीद कई अन्य क्षेत्रों से जय भीम चेतना समिति ट्रस्ट के तत्वाधान में निकल गई शोभायात्रा में इस बार नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में पूर्वी चौराहे पर मंच लगाकर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा करते हुए शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के द्वारा अंबेडकर जयंती को लेकर की गई व्यवस्था को लोगों ने ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में पहली बार किसी चेयरमैन के द्वारा अंबेडकर जयंती पर निकली जाने वाली शोभायात्रा में इतनी अच्छी व्यवस्था देखने को मिली।इस दौरान सभासद प्रदीप,मास्टर अरविंद ,डॉ लाल जी, संजीव कुमार,हीरा लाल,अविनाश, सभासद मायाराम कनौजिया, लालमन रावत, सभासद प्रतिनिधि लालजी पासवान , विक्रमाजीत, विनोद , सुमित गुप्ता,सुनील , प्रमोद सहगल, प्रशांत सिंह सहित हजारों जय भीम चेतना ट्रस्ट एवं विभिन्न दलों से जुड़े लोग मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमान क्षेत्राधिकार सुरेश कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल व्यवस्था के साथ संभाल रखी थी।

नगर पंचायत की व्यवस्था के साथ शोभायात्रा में डटे रहे ओमकार गुप्ता

अंबेडकर जी की 133 वी जयंती पर नगर पंचायत क्षेत्र में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अध्यक्ष ओमकार गुप्ता नगर पंचायत क्षेत्र की साफ सफाई, चूने का छिड़काव, जलपान, पुष्प वर्षा आदि व्यवस्थाओं की स्वयं देखरेख करते हुए अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ शोभायात्रा में शामिल रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने सोमवार को बसखारी पूर्वी चौराहे पर स्थित अंबेडकर जी के चित्र पर पहुंचकर माल्यार्पण किया और पूर्वी चौराहे पर सजाए गए मंच पर पहुंचकर अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा करते हुए शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था कराई। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं नगर पंचायत के द्वारा की गई व्यवस्था की तारीफ भी लोग करते रहे।

पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रही मुस्तैद

देश के पहले कानून मंत्री, संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 133वीं जयंती पर बसखारी क्षेत्र में 15 अप्रैल को भी धूम रही और इस दौरान बसखारी पुलिस पूरी मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था में जुटी रही। थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज सहित उच्च अधिकारियों द्वारा भी लगातार सुरक्षा का जायजा लिया जाता रहा।

अन्य खबर

AIMIM का कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों ने थामी पार्टी की सदस्यता

बसखारी में ग्रीनलैंड चिल्ड्रेन एकेडमी का भव्य वार्षिकोत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

नगर पंचायत में खुली लापरवाही की पोल: हाईटेंशन खम्भे को हटाए बिना बना दी सीसी रोड, अफसरों ने आंख मूंदकर किया ओके

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.