अम्बेडकरनगर: बच्चों के रेडीमेड कपड़े की दुकान के ऊपर बने गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने से हड़कम्प मच गया। स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया हालांकि देरी से पहुंचा अग्निशमन विभाग औपचारिकता करता नजर आया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टांडा नगर क्षेत्र के बहुप्रसिद्ध ज़ुबैर चौराहा से चौक मार्ग मार्ग पर मदरसा कंजुल उलूम से पहले संचालित बाबा गारमेंट्स के प्रथम तल पर बने रेडिमेड कपड़ों के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। तेज़ी से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने आननफानन में हाथ पर काबू पा लिया जिससे बड़ा नुकसान नहीं हो सका। बताते हैं कि बिजली का पुराना बोर्ड था जिसमे शार्ट सर्किट हुई और पास रखे रेडिमेड कपड़ों में आग लगा गई। सूचना पर स्थानीय फायर कर्मी पहुंचे लेकिन तब तक स्थानीय लोगों कज मदद से आग और काबू पा लिया गया था। उक्त दुकान स्थानीय राम मोहन की बताई जा रही है जिनका परिवार अब नेहरूनगर में रहने लगा है लेकिन उक्त स्थान पर रेडीमेड कपड़ों का बड़ा काम होता था लेकिन तनिक लापरवाही के कारण आग लग गई हालांकि स्थानीय लोगों की मदद ने बड़ा नुकसान होने से बचा लिया है।




