अम्बेडकरनगर: आवारा कुत्तों के आतंक से आंगनबाड़ी केंद्र पर जाने वाले बच्चों सहित अन्य ग्रामीणों का आना जाना ख़तरों से खाली नहीं रह गया है। स्थानीय ग्रामीण अपने बच्चों के सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। वहीं आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने के लिए ग्राम प्रधान या ग्राम सचिव के द्वारा कोई कदम नहीं उठा रहा है।
मामला जलालपुर ब्लॉक के ग्राम ज्योतिपुर का है जहां पर आवारा कुत्तों का आतंक जोरों पर है यह कुत्ते आने जाने वाले राहगीरों, ग्रामीणों, सहित छोटे बच्चों के लिए खतरा बने हुए है। ग्राम सभा में बने आंगनबाड़ी केंद्र पर आने जाने वाले छोटे बच्चों पर यह आवरा कुत्ते हमलावर हो जाते हैं जिससे ग्रामीण अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर भेजने से डर रहे ग्रामीणों का कहना है की छोटे-छोटे बच्चे जब आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाते हैं तो रास्ते में आवारा कुत्ते बच्चों पर हमलावर हो काट लेतेहैं। ग्रामीणों ने बताया कि आवारा कुत्तों से निजात दिलाए जाने की मांग को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव से वार्ता की गई। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिससे ग्रामीणों, राहगीरों सहित बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है जिससे पूरा गांव आतंकित है।
इस संबंध में सीडीपीओ शेषनाथ ने बताया कि इस मामले में पशु विभाग से वार्ता कर लीजिए वही इसका निस्तारण करेंगे।





