अम्बेडकरनगर: गुरुवार प्रातः कॉल मॉर्निंग वॉक करने निकले लोगों को एक ऑटो के अंदर संदिग्ध हालत में एक युवक का शव सीट पर पड़ा दिखाई दिया जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका की पहचान कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला बसखारी थानाक्षेत्र के शुक्ल बाजार के निकट का है।
प्राप्त सूचना के अनुसार एक दारू के ठेका के निकट ऑटो के अंदर संजय उर्फ गप्पू पुत्र राम दुलार निवासी ग्राम पड़रिया फौलादपुर थाना बसखारी का शव मिला।सीट पर खून होने से हत्या की आशंका प्रकट की जाने लगी लेकिन बॉडी पर कोई चोट का निशान नहीं मिला था खून उल्टी होने के कारण बताई जा रही है।
ऑटो चालक का संदिग्ध हालत में ऑटो की सीट पर मिला शव, पोस्टमार्टम




