WhatsApp Icon

अतिक्रमण की शिकायत करने वाले पर भी चला नगर पालिका का चाबुक – सीएम से शिकायत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सावधान ! अगर आप नगर पालिका परिक्षेत्र में होने वाले अतिक्रमण की शिकायत करते हैं तो सावधान हो जाइए। जी हां, ताज़ा मामला नगर क्षेत्र के कस्बा पश्चिम छोटी बाजार का है जहां एक कुआं पर अतिक्रमण किया जा रहा था जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा की गई थी और उक्त शिकायती पत्र में प्रथम हस्ताक्षर मो.मोकीम की पत्नी की थी।

विगत 06 माह से कुआं अतिक्रमण धीरे धीरे होता रहा और स्थानीय प्रशासन व आईजीआरएस पर शिकायत के बाद भी नगर पालिका प्रशासन मात्र नोटिस जारी कर मौन रहा लेकिन अतिक्रमणकारी द्वारा शिकायत कर्ताओं के खिलाफ भी अतिक्रमण की जैसे शिकायत की गई तो नगर पालिका प्रसाशन एक्टिव हो गया और शिकायतकर्ता मो.मोकीम को भी 17 अगस्त को तीन दिन में घर के बाहर बने चबूतरे (पाँवदान) को तोड़ने की नोटिस दे दिया। नोटिस प्राप्त होते ही मोकीम द्वारा नगर पालिका को जवाब भी दिया गया था स्वयं चबूतरा को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई लेकिन नोटिस के तीसरे दिन अर्थात 20 अगस्त को ही नगर पालिका के प्रशासन जेसीबी लेकर पहुंच गया और चबूतरा तोड़ दिया हालांकि शिकायत कर्ता द्वारा आपत्ति जताई गई तो कुआं अतिक्रमण पर भी जेसीबी चलाई गई।
अतिक्रमण की शिकायत करने वाले मो.मोकीम का कहन है कि फरवरी में अतिक्रमण की सामूहिक शिकायत की गई थी लेकिन नगर पालिका ने सिर्फ नोटिस जारी कर इतिश्री कर लिया था लेकिन उनके खिलाफ शिकायत हुई तो नोटस का समय पूरा होने से पहले ही जेसीबी चला दी गई जबकि उनके आसपास सभी लोगों का चबूतरा वर्षों से बना हुआ है। मो. मोकीम ने दावा किया कि उक्त पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर भी की गई है।
बहरहाल सिटी सेंटर से ताज टाकीज़ मार्ग पर लगभग सभी लोगों का वर्षों पुराना चबूतरा है लेकिन नगर पालिका टीम को मात्र शिकायत कर्ता का ही चबूतरा नज़र आया जिससे साबित होता है कि अतिक्रमण की शिकायत करने वालों पर भी नगर पालिका का चाबुक चलता है।

अन्य खबर

किन्नर ने मंदिर में पत्रकार से रचाई शादी, वीडियो सोशल मीडिया पर छाई

पॉक्सो केस में फरार अभियुक्त अबूसाद गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की बड़ी कार्रवाई

डीएम के एक्शन से ग्राम प्रधानों में हड़कम्प, एक का अधिकार सील तो दूसरे को पद से किया बर्खास्त

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.