WhatsApp Icon

अटल भवन में सम्पन्न हुई आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला

Sharing Is Caring:

मुगलों, अंग्रेजों और कांग्रेस सरकार के शासन काल में भारत का नहीं हुआ कोई विकास : पदम सेन चौधरी

अम्बेडकरनगर: हर घर स्वदेशी , घर घर स्वदेशी अपनाने की नारे के साथ आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी पदम सेन चौधरी की उपस्थिति और भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में जिला कार्यशाला जिला कार्यालय अटल भवन में आयोजित हुई।


कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पदम सेन चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन से शुरू हुए भाजपा के कार्यक्रमों की श्रृंखला में शिक्षक एमएलसी चुनाव मतदाता पुनरीक्षण अभियान, सेवा पखवाड़ा, आत्म निर्भर भारत अभियान, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतदाता पुनरीक्षण कार्य सहित अनेकों अभियान चल रहे हैं। कहा कि मुगलों, अंग्रेजों और कांग्रेस सरकार के शासन काल में भारत का कोई विकास नहीं हुआ। भारत के विकास की खाका पण्डित अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में खींचा गया था। उस पर विकास की की गंगा 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहाना शुरू किया है। कहा कि मोदी जी के आत्म निर्भर भारत की संकल्प को हर घर स्वदेशी , घर घर स्वदेशी को अपनाने से ही पूरा किया जा सकता है। गांधी जी ने भी स्वदेशी अपनाने का आवाहन किया था।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आत्म निर्भर भारत अभियान मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण अभियान है। जिसको देश प्रमुखता से ले रहा है। आत्म निर्भर भारत संकल्प हम सभी की मूल भावना से जुड़ चुकी है। कहा कि भारत में कभी बेरोजगारी थी ही नहीं। बेरोजगारी उर्दू में और अनइंप्लायमेंट शब्द अंग्रेजी में लिखा जाता है लेकिन इन दोनों शब्द की हिंदी नहीं है। उन्होंने आगामी अभियानों की रूप रेखा कार्यशाला में साझा किया।
संचालन जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया ने किया।
कार्यशाला में मुख्य रूप से विधायक धर्म राज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,कपिल देव वर्मा राम प्रकाश यादव, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जय राम विमल, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, मौसम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, डॉ राना रणधीर सिंह, डॉ रजनीश सिंह,रमेश चंद्र गुप्ता , विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद, दीपक तिवारी, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, सुनील पासवान, शाश्वत मिश्र,महिला मोर्चा जिला महामंत्री अंजू पाण्डेय सहित मण्डल अध्यक्ष और अभियान संयोजक सह संयोजक शामिल रहे।

अन्य खबर

शराब-चिकन पार्टी के बाद ट्यूबवेल पर हुई थी हत्या: साथी ही निकला कातिल, आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार

घरेलू गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, होटल मालिकों के साथ टाण्डा एसडीएम की बैठक, कालाबाजारी पर नकेल

ईद से पहले प्रशासन का कड़ा फैसला: टाण्डा नगर में प्राइवेट बसों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.