WhatsApp Icon

अटल भवन में गांव चलो अभियान की कार्यशाला आयोजित कर कार्यकर्ताओं को किया गया प्रशिक्षित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: लोक सभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही भाजपा ने चुनावी रणनीति तैयार करने वाली बैठकें शुरू कर दी है।भाजपा लोक सभा सीट जीतने की किसी भी बिंदु को बाकी नहीं छोड़ना चाहती है मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में गांव चलो अभियान की कार्यशाला आयोजित कर अभियान में लगे कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।


भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में गांव चलो अभियान की जिला कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष/अभियान क्षेत्रीय संयोजक जितेंद्र प्रताप ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,अभियान जिला संयोजक सुरेश कन्नौजिया के साथ डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की देश के 7 लाख गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की 24 घंटे प्रवास कर सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचने के लिए गांव चलो अभियान की परिकल्पना किया। कहा कि आज ही अवध क्षेत्र के 15 जिलों में कार्यशाला आयोजित किया गया है।मंडलों की कार्यशाला 1वा 2 फरवरी को होना है। कहा कि तैयारी से कम ऊर्जा में ही हम बड़ा से बड़ा काम कर सकते हैं।गांवों के प्रत्येक घरों और समूहों से वार्ता कर भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के जानकारी देने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता करेंगे।परिश्रम से अच्छा परिणाम हो यह अच्छी तैयारी से ही संभव है।कहा कि गांवों में प्रवास पर जाने पर कार्यकर्ता भाजपा की नरेंद्र मोदी जी की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पक्की सड़क,प्रधानमंत्री आवास,हर घर की नल से जल पहुंचाने की योजना,गांवों में निर्मित अमृत सरोवर, शौचालय,सहित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को देंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए भारत माता की जयकारे के साथ प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कहा कि गांव चलो अभियान भाजपा की अति महत्वपूर्ण अभियान है।कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा की सराहना प्रत्येक व्यक्ति कर रहा है।
कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व विधायक संजू देवी,जय राम विमल,अभियान सह संयोजक सुमन पाण्डेय,राम किशोर राजभर,नन्द कुमार तिवारी राना,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,रिंकल सिंह रघुवंशी,डाक्टर विनोद कुमार सहित सभी जिला पदाधिकारी,मण्डल अध्यक्ष/प्रवासी/प्रभारी उपस्थित रहे।

अन्य खबर

मजिस्ट्रेटी निगरानी में कब्र से निकाला गया मासूम का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

टाण्डा में “मॉर्डन होम इंटेरिअर डिजाइन” दुकान का भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे इंटीरियर की पूरी सुविधा

टांडा नगर पालिका परिषद ने नियुक्त किया विधिक अधिवक्ता, पालिका मामलों की पैरवी का जिम्मा सौंपा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.