WhatsApp Icon

अस्पताल में भर्ती पुत्री को देखने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अस्पताल में भर्ती पुत्री को देखने जा रहे पिता पुत्र को तेज रफ्तार जा रही बस ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसकी चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति के सर के परखच्चे उड़ गया जबकि पुत्र घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज बस और बस चालक के खिलाफ विधिक कार्यवाही हेतु जुट गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला अखण्डनगर थाना क्षेत्र का है। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के लाभापार निवासी रामप्रीत राजभर अपने पुत्र के साथ शाहगंज के किसी अस्पताल में भर्ती अपने बीमार पुत्री को देखने जा रहे थे। इसी बीच अखंडनगर थाना क्षेत्र के बरामदपुर के कटैया चौराहा के पास जलालपुर से इलाहाबाद को जाने वाली अंकुर बस सर्विस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मोटर साइकल सवार बस की चपेट में आ गए जिसमे राम प्रीत उम्र 54 वर्ष का सर बस के पहिए के नीचे आ जाने से सर के परखच्चे उड़ गए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची अखंडनगर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि गंभीर रूप से घायल पुत्र को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेज बस और बस चालक के खिलाफ कार्यवाही हेतु जुट गई है।

अन्य खबर

“मैदान में गूंजा जोश, आखिरी सीटी पर टूटा सपना”: यूपी पुलिस ने छीना खिताब, अभिनव क्लब रह गया बस एक कदम दूर

अम्बेडकरनगर में पीस पार्टी का दमदार शो: डॉ. अय्यूब के स्वागत में उमड़ा सैलाब, ‘बी टीम’ सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया सीधा जवाब

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.