WhatsApp Icon

समाजसेवी अरविंद वर्मा को आज़ाद समाज पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने समाजसेवी अरविंद वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जनपद की का प्रभार सौंपा है। नई जिम्मेदारी मिलने पर अरविंद वर्मा को बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है।


श्री अरविंद ने बताया कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद के निर्देश पर बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी एवं मान्यवर कांशीराम साहब जी की विचारधारा बहुजन हिताय बहुजन सुखाय को आगे बढ़ाने के लिए आज मुझे अम्बेडकर नगर जनपद का जिला प्रभारी के पद पर नियुक्त किये जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं जिले की कमेटी को बहुत बहुत धन्यावाद एवं आभार प्रकट करता हूँ। श्री अरविंद ने कहा कि मैं सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि पार्टी के मंशानुसार मैं अपनी जिम्मेदारी पूर्ण इमानदारी एवं निष्ठा से निभाते हुए पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन करने का पूरा प्रयास करूँगा। श्री अरविंद को बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.