WhatsApp Icon

दरगाह किछौछा से जायरीन बालिका को अपहरण करने का प्रयास – जानिए पूरा मामला

Sharing Is Caring:

फरार हुए अपहरणकर्ता अरविंद को गिरफ्तार किया गया तो खुलेगा कई बालिकाओं के अपहरण का राज

अम्बेडकरनगर: बसखारी थानाक्षेत्र में स्थित रूहानी इलाज के लिए विश्व विख्यात दरगाह किछौछा से इलाज के लिए आई बालिका को अपहरण करने का प्रयास स्थानीय लोगों व इंतेजामिया कमेटी की सतर्कता से विफल हो गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार दरगाह किछौछा में बिहार से इलाज कराने आई एक बालिका को चुंगी के पास से अपहरणकर्ता बाइक पर बैठा कर ले जा रहा था कि गोलपुर के निकट बालिका बाइक से उतरने लगी। बाइक चालक जबरन उसे बैठना चाहता था लेकिन बालिका बैठना नहीं चाहती थी जिसके कारण स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर अपहरण कर्ता से उसकी आईडी मांग लेकिन वो गोलमोल बोलने लगा और बालिका को अपनी चचेरी बहन बताने लगा जबकि बालिका गुमशुम खड़ी रही। हंगामे के बाद उसे इंतेजामिया कमेटी के हवाले किया गया जहां वो चकमा देकर फरार हो गया लेकिन इस दौरान अपहरण कर्ता की मां इंतेजामिया कमेटी पहुंच गई।
इंतेजामिया कमेटी द्वारा बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया तथा अपहरणकर्ता की माता व बाइक को बसखारी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
आपको बताते चलेंकि दरगाह किछौछा में देश के कोने कोने से आध्यात्मिक इलाज के उद्देश्य से श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता है और इस दौरान शातिर लोग इलाज के लिए आई बालिकाओं को बहला फुसला कर अपहरण कर लेते हैं जिसे लेकर दरगाह के संभ्रांत लोगों सहित इंतेजामिया कमेटी भी काफी दिनों से चिंतित नज़र आ रही है।
बहरहाल रूहानी इलाज के उद्देश्य से दरगाह किछौछा आई बिहार की बालिका को अपहरण करने का प्रयास किया गया जिसे इंतेजामिया कमेटी की सतर्कता के कारण विफल बना दिया गया। इंतेजामिया कमेटी ने बसखारी पुलिस से मांग किया है कि अरविंद को गिरफ्तार करें जिससे कई बालिकाओं के अपहरण का राज फाश हो सकेगा।

अन्य खबर

AIMIM का कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों ने थामी पार्टी की सदस्यता

बसखारी में ग्रीनलैंड चिल्ड्रेन एकेडमी का भव्य वार्षिकोत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

नगर पंचायत में खुली लापरवाही की पोल: हाईटेंशन खम्भे को हटाए बिना बना दी सीसी रोड, अफसरों ने आंख मूंदकर किया ओके

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.