अम्बेडकरनगर: भूमि पैमाइश मामले में लेखपालों द्वारा लगातार अवैध धन उगाही करने की शिकायतें होती रही है। एंटी करप्शन टीम अयोध्या ने शनिवार को एक लेखपाल को उस समय धर दबोचा जब वो एक भूमि पैमाइश करने के नाम पर अवैध धन ले लिया था। टीम ने आरोपी लेखपाल का हाथ धुलवा कर रंगीन हुए पानी को सुरक्षित कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महरुआ थानाक्षेत्र के खड़हरा गाँव के लेखपाल जितेंद्र कुमार वर्मा द्वारा एक भूमि पैमाइश करने के नाम पर जबरन अवैध धन की मांग की जा रही थी। पीड़ित द्वारा एन्टी करप्शन टीम अयोध्या को सूचना दिया गया तो टीम ने जाल बिछा कर पांच पांच सौ के 20 नोट कुल 10 हज़ार रुपए घूस लिया तो एंटी करप्शन टीम ने धर दबोचा और नोट को सीज करते हुए आरोपी लेखपाल का हाथ कैमिकल से धुलवाया जिससे पानी कलर हो गया। टीम द्वारा कलर हुए पानी को सुरक्षित रख कर लेखपाल के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर रही है।






