नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के प्रांगण में संपन्न हुआ ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता
अम्बेडकरनगर: बच्चों के खेल की प्रतिभा को निखारने के लिए जलालपुर नगर क्षेत्र के प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन पूरे जोशखरोश के साथ खेल मैदान में किया गया।
इस वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का उद्घाटन बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित उप जिलाधिकारी पवन जायसवाल व तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

इस प्रतियोगिता में कुल 145 प्राथमिक विद्यालय तथा 62 उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया जिसमें बालक वर्ग की 50 मीटर रेस में राजवीर, 100मीटर में विशाल यादव तथा 200 मीटर में विशाल प्रथम रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग की 50 मीटर रेस में आरजू 100 मीटर में रिया तथा 200 मीटर में शिवांगी प्रथम रही। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक वर्ग की 600 मीटर रेस में नवनीत तथा 1400 मीटर में शिवम प्रथम स्थान पर रहे।
इस क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी जलालपुर मीनाक्षी सिंह के संयोजन में नोडल संकुल संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अनीस अहमद, आलोक यादव, मंसाराम, जमाल अख्तर, राज कपूर राजेश वर्मा आदि की समिति द्वारा किया गया जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी भियांव विकास द्विवेदी द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया। इस क्रीडा प्रतियोगिता के आयोजन में संबंधित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, एसआरजी व एआरपी उपस्थित रहे।



