अम्बेडकरनगर: अंजुमन उस्मानिया रजिस्टर्ड अकबरपुर की महत्वपूर्ण बैठक मीरानपुर में स्थित अंजुमन उस्मानिया के कार्यालय में सम्पन्न हुई।
आगामी जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर गुलाम हुसैन व अब्दुल रब गुड्डू ने संयुक्त रूप से सभी सदसयों को बताया की अंजुमन इस बार अपना 50 साल पूरा कर रही है इसलिए अंजुमन इस बार गोल्डन जुबली मनाएगी।
अंजुमन के सभी मेंबरों ने एक राय होकर के जुलूस में डीजे पर पूरी तरह रोक लगाने में मांग किया। अंजुमन के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से कहा हम सब डीजे के खिलाफ मुहिम में एक जुट हैं।
अंजुमन अकबरपुर शहर के तमाम जिम्मेदारों से मिल के जुलूस में बड़ी गाड़ियों पर लगे डीजे की पूरी तरह पाबंदी कराने पहल करेगा और जुलूस पिछले कुछ सालों पहले तक जैसे निकलता था वैसे ही निकाला जाना चाहिए।
इस मौके पर फिरदौस खान, मो.अनीस, मो. रजा, जाहिद अशरफ खान शेखू, डॉ० खालिद, फिरोज अहमद, रेहान खान, अफरोज मनिहार, बादशाह खान,ईशा कलीम, जावेद, डीके, हयात खान, डीपू खान, शक्तिमान, कासिद आदि मौजूद रहे। अशरफिया सीरत कमेटी बसखारी के सेक्रेटरी सैय्यद खलीक अशरफ ने डीजे ना बजाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अंजुमन उस्मानिया रजिस्टर्ड काबिले मुबारकबाद है जिसने डीजे ना लगाने का आह्वान किया है।





