अम्बेडकरनगर: चोरी की घटना को लेकर कटका थाना क्षेत्र का गांव अमोला बुजुर्ग एक बार फिर सुर्खियों में है। यह क्षेत्र आए दिन चोरी की घटना को लेकर चर्चा में बना रहता है। बीते गुरुवार रात कटका थाना क्षेत्र के अमोला बुजुर्ग रकबा निवासी अंकुर सिंह पुत्र प्रेम चंद्र सिंह के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर घर के आलमारी में रखे लाखों रुपए की जेवरात समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
सुबह जब घर के सदस्य सो कर उठे तो पूरे घर में हड़कंप मच गया। पीड़ितों की सूचना पर पहुंची डायल 112 व कटका थानाध्यक्ष यादुवेन्द्र सोनकर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात चोरों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया।विदित होगी कटका थाना क्षेत्र का अमोला बुजुर्ग गांव के प्राथमिक विद्यालय में आए दिन चोरी होती रहती है। जिसके कारण विद्यालय में रखें कीमती सामान चोरों द्वारा गायब कर दिया जाता है तमाम शिकायतो के बावजूद चोरी का खुलासा नहीं हो पता जिसके कारण चोरों के हौसले बुलंद है।





