अम्बेडकरनगर: पवित्र माह रमज़ान में अलविदा की नमाज़ व ईद पर्व को सकुशल व सौहार्दपूर्ण माहौल में शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस किया है।
टांडा कोतवाली में अलविदा व ईद पर्व के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक टांडा एसडीएम डॉ शशि शेखर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में टांडा एसडीएम श्री शशि ने आश्वासन दिया कि पूर्व वर्षों की तरह अलविदा पर मस्जिदों के आसपास साफ सफाई व चूने का छिड़काव किया जाएगा एवं प्रमुख मस्जिदों व चौराहों पर पुलिस की सुरक्षा मौजूद रहेगी। मौजूदग संभ्रांत लोगों ने निर्बाध पानी व बिजली की सफाई की मांग के साथ ईद पर्व पर बिजली बकाया वसूली पर रोक लगाने की मांग किया है।
टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि 29 मार्च से नगर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया जाएगा एवं टांडा बस स्टेशन, आर्य कन्या विद्यालय व महिला अस्पताल तक ही ई-रिक्शा के आने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि ईद की खरीदारी के दौरान भारी भीड़ होने के कारण फैसला लिया गया है कि पूर्व वर्षों की तरह जुबैर चौराहा, हयातगंज, चौक घंटाघर व छज्जापुर में ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेगा और अगर कोई ई-रिक्शा लेकर उक्त स्थानों पर जाएगा तो उसको सीज़ करने व जुर्माना की कार्यवाही की जाएगी। उक्त मौके पर अवगत कराया गया कि टांडा ईदगाह में दो बार मे ईद उल फितर की नमाज़ होगी। पहली नमाज़ प्रातः 08 बजे होगी और उसके बाद लगभग 8:45 बजे दूसरी नमाज़ अदा की जाएगी तथा मुबारकपुर चिंतौरा ईदगाह में प्रातः 09 बजे ईद की नमाज़ होगी। उक्त ईद गाहों पर पुलिस सुरक्षा के साथ पानी के टैंकर व मेडिकल टीम लगाने की मांग की गई है। ज्ञात रहे कि टांडा ईदगाह व मुबारकपुर चिंतौरा ईदगाह पर टांडा नगर पालिका द्वारा परंपरानुसार टेंट, साफ सफाई, चूना छिड़काव व पीने के पानी की व्यवस्था की जाती है। उक्त मौके ओर अलीगंज थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, एसएसआई टांडा वेद प्रकाश यादव, होमगार्ड कंपनी कमांडर शहंशा हुसैन, अदारे शरैय्या के मौलाना अतीक अहमद, ईदगाह टांडा व ईदगाह मुबारकपुर के जिम्मेदारों सहित बड़ी संख्या में संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।





