WhatsApp Icon

10 हजार की डिमांड पूरी ना होने पर मारपीट कर 25 घण्टा लॉकअप में बंद करने के बाद शांति भंग में कर दिया चालान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर-मान्यता प्राप्त पत्रकार) अलीगंज थाना के नवागत थानाध्यक्ष शशांक शुक्ला के चार्ज लेने के बाद अलीगंज थाना पर अवैध धन वसूली की लगातार शिकायतें सामने आने लगी है। दो युवकों के बीच पैसों के लेनें देन के मामले में पुलिस एक युवक को थाना पर उठा लाई और 10 हज़ार की खुली डिमांड कर दिया। डिमांड पूरी न होने की दशा में उसे मारा पीटा गया और 25 घण्टा तक थाना के लॉकअप में रख कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया।

जमानत पर रिहा हुए युवक ने अलीगंज पुलिस के खिलाफ आवाज़ उठाते हुए पुलिस कप्तान के दरबार मे पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। गत दिनों एक भूमि के मामले में पैसा लेने का मामला भी चर्चा में था जिसमें दो सिपाहियों का दूसरे थाना पर तबादला भी किया गया था। टाण्डा नगर क्षेत्र में एक विवादित भूमि पर भी अलीगंज पुलिस द्वारा जबरन कब्जा कराने के प्रयास की भी चर्चा चल रही है जबकि मामला दो विपरीत समुदाय से जुड़ा हुआ है।
अलीगंज थानाक्षेत्र के ग्राम खासपुर निवासी तुफैल अहमद पुत्र अब्दुल रहीम ने शनिवार को पुलिस कप्तान कार्यालय पहुंचे कर बताया कि गत 10 जुलाई को वो जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पानी की टंकी का निर्माण ग्राम लालापुर में अपने मजदूरो से काम करा रहा था कि समय लगभग 1:30 बजे दोपहर में थाना अलीगंज में तैनात सिपाही अजय चौधरी एक दरोगा के साथ आया और उनसे थाने चलने को कहा। बिना अपराध के थाना जाने से मना करने पर सिपाही अजय चौधरी काफी नाराज हो गया और तुफैल को भददी भददी गालियां देते हुए कहा कि यदि तुम मेरे साथ थाने नहीं चलोगें तो मैं तुम्हारा हाथ पैर तोड़ कर थाने पर ले जाऊँगा और किसी गंभीर मुकदमें में फंसाकर तुम्हारी जिन्दगी बर्बाद कर दूँगा। तुफैल ने बताया कि डर वश अपनी मोटर साइकिल से सिपाही के साथ ही अलीगंज थाने पर गया। आरोप है कि थाने पर पहुंचते ही सिपही अजय चौधरी ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता करने लगा और उनसे कहा कि तुम मुझे 10 हजार रुपये दो वरना मैं तुम्हें किसी फर्जी मुकदमें में चालान करवा दूँगा। तुफैल द्वारा गाली देने व रुपया देने से मना करने पर अजय चौधरी ने मां बहन की भददी भददी गालियां देते हुए लात घूसो व जूतो से बुरी तरह मारने लगा और मारने पीटने के बाद सिपाही ने उस की जेब में रखा मजदूरी का 2700 रुपये जबरदस्ती निकाल लिया और फिर थाने के लॉकप में बन्द कर दिया।
आरोप है कि उसी दिन समय करीब 9:30 बजे उनकी पत्नी अफसाना खातून थाने पर मिलने आयी तो सिपाही अजय ने उनकी पत्नी को भी काफी भददी भददी गालियां देते हुए काफी अपमानित करते हुए वेश्यावृत्ति के फर्जी मामले में जेल भेजने की धमकी दिया। तुफैल का दावा है कि उनके साथ उक्त घटना कारित करने के बाद 11 जुलाई को समय लगभग 3 बजे उनके विरुद्ध शांति भंग की आशंका में कार्यवाही करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट टाण्डा के न्यायालय में चालान कर दिया। अलीगंज पुलिस के द्वारा की गयी उक्त घटना से तुफैल व उसका परिवार काफी भयभीत है तथा काफी सदमें में है। परिजनों को शंका है कि यदि समय से उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही न की गयी तो वह किसी भी समय पीड़ित व उसके परिवार वालो के साथ कोई भी अप्रिय घटना कारित कर सकता है। तुफैल ने बताया कि उनका एक युवक से कुछ पैसा लिया था जिसे वापस भी कर दिया और इसी बात को लेकर सियाही अजय चौधरी व अन्य उसे हैरान परेशान कर उत्पीड़न कर रहे हैं।
बहरहाल घटना की वास्तविकता क्या है ये तो जांच का विषय है लेकिन नवागत थानाध्यक्ष शशांक शुक्ल के चार्ज लेने के बाद अचानक अलीगंज थाना की पुलिस अवैध धन वसूली के मामलों में काफी चर्चा में आ गई है।

पुलिस कप्तान से लगाई मदद की गोहार

अन्य खबर

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कमिश्नर दरबार पहुंचा टाण्डा तहसीलदार का मामला: तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.