WhatsApp Icon

तहसील में प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर दुराचार करने वाला गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

शादी का झांसा देकर लगातार बना रहा था शारीरिक संबंध

टाण्डा तहसीलदार न्यायिक का प्राइवेट कम्प्यूटर ऑपरेटर था आरोपी

अम्बेडकरनगर: टाण्डा तहसील में प्राइवेट कार्य कर रहे अक्षय सिंह को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला से शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाला आरोपी हंसते हंसते जेल गया।


टाण्डा तहसीलदार न्यायिक का प्राइवेट कम्प्यूटर ऑपरेटर अक्षय सिंह पुत्र गोविंद सिंह निवासी मीरानपुरा टाण्डा के खिलाफ टाण्डा पुलिस ने अपराध संख्या 47/24 पर धारा 376, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने कांस्टेबल अजीत यादव व महिला कांस्टेबल शिखा मिश्रा के साथ मिलकर टाण्डा बस स्टेशन के पूर्वी गेट के बगल से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा न्यायालय ले जाते समय दुराचार का आरोपी अक्षय सिंह हंसता हुआ नजर आया।
बताते चलेंकि मुकदमा वादी ने अक्षय पर आरोप लगाया था कि वो प्रमाण पत्र बनवाने टाण्डा तहसील गई थी कि अक्षय ने मदद करने के नाम पर धीरे धीरे उसे अपने झांसे में लेकर शादी का वादा कर लिया और इस दौरान कई बार शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता द्वारा जब शादी करने की बात की गई तो उसे गली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामला दो विपरीत समुदाय से जुड़ा होने के कारण टाण्डा कोतवाली पुलिस काफी गंभीरता से जांच करते हुए आरोपी अक्षय सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया है।

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.