अम्बेडकरनगर: जनपद मुख्यालय के अकबरपुर में बस स्टेशन के सामने उसरहवा गली वासियों का जीवन नरकीय बन चुका है। तनिक तेज़ बरसात होने से राव कॉलोनी के रोली द्विवेदी गली के घरों में पानी भर जाता है। बुधवार की सुबह हुआ बरसात से उसरहवा गली के लोगों का जीवन नरक समान बन गया। स्थानीय लोगों के घर के अंदर बेडरूम तक का पानी भर गया।
चर्चा है कि मौजूदा चेयरमैन चन्द्रप्रकाश वर्मा के अतिकारीबी माने जाने वाले कई बार के सभासद शिव कुमार सहित चेयरमैन से भी कई बार गोहार लगाई गई लेकिन तनिक भी ध्यान नहीं दिया जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्थानीय सभासद सिर्फ अपनी ही जाति विशेष का काम करते है जबकि कई परिवार का जीवन नरक बन चुका है।
बहरहाल बरसात का पानी घर के अंदर भरने से उसरहवा गली के लोगों का जीवन नरकीय बना हुआ है जिसको संज्ञान में लेकर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।




