WhatsApp Icon

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में आकश ने दर्ज कराई जीत

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जलालपुर तहसील क्षेत्र के सूरजपुर गांव निवासी महावीर प्रसाद यादव उर्फ आकाश पुत्र जगपति यादव ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के राजधानी महाविद्यालय में आयोजित छात्र संघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सचिव पद पर जीत हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


आकाश राजधानी महाविद्यालय में बीएससी चतुर्थ वर्ष का छात्र है। उसकी प्राथमिक शिक्षा सूरजपुर गांव स्थित बाबू दयाराम इंटर कॉलेज में हुई, जबकि इंटरमीडिएट की पढ़ाई जलालपुर नगर क्षेत्र के नरेंद्र देव इंटर कॉलेज से पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उसने दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध राजधानी महाविद्यालय में प्रवेश लिया, जहां पढ़ाई के दौरान उसने छात्र राजनीति में कदम रखा।
हाल ही में हुए छात्र संघ चुनाव में आकाश ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरते हुए लगभग डेढ़ सौ मतों से विजय प्राप्त की। उसकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों, सहपाठियों और ग्रामीणों में भारी हर्ष और उत्साह का माहौल है। क्षेत्र के ग्राम प्रधान, संभ्रांत नागरिकों तथा अन्य साथियों द्वारा लगातार बधाई संदेश दिए जा रहे हैं।

अन्य खबर

शराब-चिकन पार्टी के बाद ट्यूबवेल पर हुई थी हत्या: साथी ही निकला कातिल, आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार

घरेलू गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, होटल मालिकों के साथ टाण्डा एसडीएम की बैठक, कालाबाजारी पर नकेल

ईद से पहले प्रशासन का कड़ा फैसला: टाण्डा नगर में प्राइवेट बसों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.