WhatsApp Icon

आगामी लोकसभा चुनाव में एआईएमआईएम प्रत्याशी भी ठोकेंगे ताल – बैठक में लिया गया फैसला

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: ऑल इंडियन मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लेमीन ने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया है। एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष मुराद अली की अध्यक्षता में टाण्डा नगर क्षेत्र के मोहल्लाह कश्मिरिया स्थित जुनैद अहमद के आवास पर रविवार देर शाम में बैठक की गई जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव में एआईएमआईएम प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने का फैसला सर्वसम्मति से किया गया है हालांकि अभी प्रत्याशी के चयन नहीं किया गया है।


उक्त बैठक में मुख्य रूप से राम तीर्थ राज उर्फ दंगली, अबुशाद, मास्टर जफर अंसारी, गुलाम दस्तगीर अंसारी, नबी अहमद अंसारी, आरिफ बेग, दाऊद, मास्टर मेराज अहमद, नूर मोहम्मद, जुनैद अंसारी, अखरुज्जमा, बाबू भाई, अदना चिश्ती, नबी शान, पप्पू भाई, मोहम्मद अशद आदि मौजूद रहे।एआईएमआईएम जिला महासचिव नबी अहमद ने बताया कि शीघ्र प्रत्याशी का एलान किया जाएगा।

अन्य खबर

मजिस्ट्रेटी निगरानी में कब्र से निकाला गया मासूम का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

टाण्डा में “मॉर्डन होम इंटेरिअर डिजाइन” दुकान का भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे इंटीरियर की पूरी सुविधा

टांडा नगर पालिका परिषद ने नियुक्त किया विधिक अधिवक्ता, पालिका मामलों की पैरवी का जिम्मा सौंपा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.