अम्बेडकरनगर: गन्ने के खेत मे 26 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया एवं पुलिस की तीन टीमों को गठित कर युवक की शिनाख्त कर घटनाक्रम का खुलासा करने के लिए लगा दिया गया है।
सम्मनपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सीहमऊ मोलनापुर के पास गन्ने के खेत से लगभग 26 वर्षीय अज्ञात युवक के शव मिलने की सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी विशाल पाण्डेय ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया घटना प्रेम प्रसंग के कारण घटित हुई लगती है हालांकि एडिशनल एसपी ने पुलिस की तीन टीमों का गठन कर अज्ञात शव की शिनाख्त कर घटनाक्रम का खुलासा करने के लिए लगा दिया है। अज्ञात शव को सम्मनपुर पुलिस ने कब्जे में लेते हुए मर्चरी हाउस भेज दिया है। मृतक नीले रंग की टीशर्ट पहने हुए है और उसके दाएं हाथ मे कलावा बंधा हुआ है। समाचार में मृतक का फोटो इस उद्देश्य से लग्या गया है जिससे उसकी शीघ्र पहचान हो सके।गन्ने के खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी






