अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर क्षेत्र में इलाज कराने आए अधेड़ युवक की मौत हो गई। शव को टाण्डा सीएचसी में रखा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस अज्ञात युवक की पहचान कराने में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को टाण्डा नगर क्षेत्र के अलीगंज में प्रसिद्ध डॉक्टर खालिद कमाल के यहां लगभग 48 वर्षीय अज्ञात युवक इलाज कराने के उद्देश्य से आया हुआ था जिसकी बाहर गली में मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची अलीगंज पुलिस ने शिनाख़्त कराने का प्रयास तेज कर दिया है।
शव को फिलहाल टाण्डा सीएचसी में रखा गया है।
अलीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेजने की तैयारी की जा रहा है तथा मृतक का नाम डॉक्टर की पर्ची के अनुसार पवन पता चला है तथा उसकी पूर्ण शिनाख़्त का प्रयास किया जा रहा है।




