अम्बेडकनगर: टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आयुष्मान आरोग्य मंदिर अवसानपुर स्कूटी से जा रही महिला सीएचओ की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टांडा सीएचसी के अधीन अवसानपुर गाँव में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) 30 वर्षीय दिव्य निगम निवासी अलीगंज प्रतिदिन की तरह स्कूटी से ड्यूटी के लिए जा रही थी कि अलीगंज थानाक्षेत्र के तिज़रा में स्कूटी फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गई जिनको आननफानन में महामाया मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत्यु घोषित कर दिया। दिव्य निगम की मृत्यु के समाचार से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। मृतिका अलीगंज की निवासिनी थी और उनका विवाह गोसाईगंज हुआ था लेकिन वो अलीगंज में ही रह कर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अवसानपुर में कार्यरत थी।




