WhatsApp Icon

फिसड्डी साबित हो रही है फायर सर्विसेस – राख बुझाने तक सीमित है अग्निशमन विभाग

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: प्रत्येक वर्ष गर्मी के मौसम में आग लगने से सैकड़ों किसानों का करोड़ों रुपए नुकसान हो जाता है तथा काफी संख्या में छप्परनुमा घर भी जलाकर खाक हो जाता है। गर्मी की शुरुआत से पहले तैयारियों को लेकर अग्निशमन विभाग जिलाधिकारी के समक्ष बड़े बड़े दावे करता है लेकिन अप्रैल के प्रथम सप्ताह में ही फायर सर्विसेस की हवा निकल गई।


मार्च माह के अंतिम सप्ताह एवं अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में लगातार खेतों में गेहूं की तैयार फसलों में आग लगने की सूचनाएं प्राप्त हो रही है।

Oplus_0

मंगलवार को भी राजेपुर औरंगनगर कमलापुर में भीषण आग लगने से दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा तैयार फसल जलकर स्वाहा हो गई लेकिन वहां भी समय से अग्निशमन टीम नहीं पहुंच सकी। सोमवार को भी बसखारी थानाक्षेत्र के भिदूण व इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के नैपुरा मांझा में भीषण आग लगी लेकिन वहां भी फायर ब्रिगेड काफी देरी से पहुंच था तथा रविवार को हंसवर थानाक्षेत्र के औझिपुर व मूसेपुर के खेतों में भीषण आग लगी और वहां भी फायर ब्रिगेड राख बुझाता नज़र आया।
अप्रैल माह में गेहूं की फसलें तैयार है और अन्नदाताओं को उनके परिश्रम का फल मिलने वाला है लेकिन इस दौरान अग्निदेव का तांडव भी जारी है लेकिन जनपद के अग्निशमन विभाग पूरी तरह से निष्क्रीय व बेलगाम नज़र आ रहा है। गर्मी से पूर्व जिलाधिकारी के समक्ष तैयारियों का बाद बड़ा दावा करने वाले फायर सर्विसेस पर उंगलियां उठ रही है लेकिन विभाग कुम्भकर्णीय नींद सो रहा है जबकि अन्नदाताओं की मेहनत पर अग्निदेव नाराज़ नज़र आ रहे हैं।

अन्य खबर

नगर पंचायत में खुली लापरवाही की पोल: हाईटेंशन खम्भे को हटाए बिना बना दी सीसी रोड, अफसरों ने आंख मूंदकर किया ओके

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.