अम्बेडकरनगर बार एसोसिएशन के 22 पदों के लिए कुल 43 प्रत्याशी मैदान में हैं, कुल 1576 अधिवक्ता गुरुवार को मतदान कर के वार्षिक पदाधिकारी चुनेंगे, वहीं टाण्डा तहसील में गुरुवार को दक्षता भाषण का कार्यक्रम प्रस्तावित है जबकि आगामी सोमवार को मतदान होगा।
टाण्डा अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव में कुल 05 पदों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनका दक्षता भाषण गुरुवार को होगा। टाण्डा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के लिए अजय प्रताप श्रीवास्तव, इंद्रेश कुमार वर्मा, दिलीप मांझी, राम नरेश कन्नौजिया व शेर बहादुर सिंह के बीच संघर्ष होगा जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए मो.शाहिद व विद्या राम चौहान आमने सामने हैं, महामंत्री पद के लिए पारस नाथ प्रजापति, राजेश कुमार सिंह व राम कुमार ने दावा किया है। टाण्डा अधिवक्ता संघ ने मो.अकबर को संयुक्त मंत्री व सुभाष चन्द्र दीक्षित को कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना है।
अम्बेडकर नगर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के लिए पांच अधिवक्ताओं ने दावा किया है जिसमें अम्बिका प्रसाद पांडेय, अशोक कुमार सिंह, योगेन्द्र प्रताप सिंह, संजय कुमार त्रिपाठी व सुनील कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आलोक कुमार पांडेय व राम तीरथ चौहान आमने सामने हैं। सचिव पद पर चार अधिवक्ताओं के बीच टक्कर होगी जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए सिर्फ दो अधिवक्ताओ ने नामांकन कराया है। गुरुवार प्रातः 09:30 बजे से बार एसोसिएशन अम्बेडकर नगर का मतदान शुरू होगा जबकि मतगणना दूसरे दिन शुक्रवार को होगी।
बहरहाल अधिवक्ता संघ का वार्षिक चुनाव जारी है जिसके लिए जहां जिला मुख्यालय पर गुरुवार को मतदान होगा वहीं गुरुवार को टाण्डा तहसील में दक्षता भाषण आयोजित होगा जबकि टाण्डा में मतदान आगामी 11 जुलाई को होगा और उसी दिन मतगणना भी होगी।




