WhatsApp Icon

आढ़त से चोरी करने वालों की किस्मत ने दिया धोखा, रास्ते मे गाड़ी हुई ख़राब तो पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आढ़त से 11 बोरी चावल व 09 बोरी सरसों चोरी कर पिकअप से ले जाने वाले चोरों की किस्मत ने ऐसा धोखा दिया कि पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।


टांडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौरा में संचालित बृजेश जायसवाल के गल्ले की आढ़त के गोदाम के बाहर ट्रैक्टर पर लदे चावल व सरसों को दबंग डीजे पर काम करने वाले अंकुश श्रीवास्तव, अभिषेक व शिवा ने मिलकर एक पिकअप पर लाद लिया और चोरी करके ले जा रहे थे कि रास्ते में ही पिकअप खराब हो गई और पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तर कर माल बरामद कर लिया।
गिरफ्तर अभियुक्तों में अंकुश श्रीवास्तव उर्फ टोनी पुत्र गिरिजेश श्रीवास्तव निवासी धौरहरा टांडा, शिवा पुत्र राम अधार निवासी खेतापुर व अभिषेक लूटर भरतलाल निवासी मौख रामनगर मंगरा शामिल है तथा बरामद पिकअप यूपी 45 टी 7195 पर लदा चोरी का 11 बोरी चावल व 09 बोरी सरसों बरामद कर लिया गया है।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.