WhatsApp Icon

अदालत ने दुष्कर्म के तीन आरोपियों को उम्रकैद व एक को दिया 07 साल सश्रम की सज़ा – पुलिस की पैरवी आई काम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जनपदीय पुलिस की विशेष पैरवी के कारण अदालत ने तीन अभियुक्तों को जहां आजीवन कारावास व
जुर्माना की सज़ा सुनाई है वहीं एक अभियुक्त को 07 वर्ष सश्रम कारावास व जुर्माना की सज़ा मिल सकी है।


जनपदीय पुलिस द्वारा गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं अभियोजन द्वारा की गई प्रभावी पैरवी के क्रम में जिला न्यायालय एएसजे/फास्टट्रैक-1 द्वारा थाना जहांगीरगंज पर पंजीकृ मुकदमा अपराध संख्या 144/11 में धारा 376(2)छ, 366, 304, 34 आईपीसी के आरोपी अभियुक्त पंचम यादव उर्फ़ भीम यादव पुत्र बालचन्द्र, कुंवर सिंह पुत्र गुलाब सिंह व अर्जुनराम पुत्र राम कृपाल निवासीगण ग्राम तिलकटांडा थाना जहांगीरगंज को उक्त मामले में दोषी मानते हुए आजीवन कारावास व प्रत्येक मुजरिम को 50-50 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
वहीं थाना आलापुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 103/17 धारा 363, 366, 376 आईपीसी व 3/4 पोक्सो एक्ट के आरोपी अभियुक्त संतोष यादव पुत्र इनरदेव यादव निवासी ग्राम अमोला बुजुर्ग थाना आलापुर को धारा उपरोक्त में 07 वर्ष सश्रम कारावास व कुल 16 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

अन्य खबर

किन्नर ने मंदिर में पत्रकार से रचाई शादी, वीडियो सोशल मीडिया पर छाई

पॉक्सो केस में फरार अभियुक्त अबूसाद गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की बड़ी कार्रवाई

डीएम के एक्शन से ग्राम प्रधानों में हड़कम्प, एक का अधिकार सील तो दूसरे को पद से किया बर्खास्त

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.