WhatsApp Icon

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की सी-विजिल एप पर करें शिकायत : जिला निर्वाचन अधिकारी

Sharing Is Caring:

सी-विजिल एप्प पर हुआ शिकायत का मात्र 100 मिनट में किया जाएगा समाधान

जिला कांटेक्ट सेंटर द्वारा 1950 टोल फ्री नंबर जारी

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा कंट्रोल रूम का किया गया निरीक्षण

अम्बेडकरनगर: जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थापित जिला कांटेक्ट सेंटर, एमसीएमसी, वीडियो अवलोकल टीम एवं सी-विजिल कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। वहां पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को गहनता पूर्वक निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया। यदि कोई शिकायत आती है तो चुनाव आयोग द्वारा दिए गए समय सीमा के अंतर्गत निस्तारित कराए तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरस: पालन सुनिश्चित करें।


जिला कांटेक्ट सेंटर द्वारा 1950 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इस टोल फ्री नंबर पर निर्वाचन से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है, वही सी विजिल ऐप के माध्यम से निर्वाचन की गतिविधियों के संबंध में आमजन मानस शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसका निस्तारण आयोग द्वारा दिए गए समय के अंतर्गत सुनिश्चित कराया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सी-विजिल ऐप के माध्यम से केवल मौके की फोटो व वीडियो लगाई जा सकती है। इस प्रकार अगर कोई लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 का प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो कोई भी व्यक्ति इस ऐप के माध्यम से शिकायत कर सकता है शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा यदि शिकायत सही मिलती है तो 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर पवन कुमार जायसवाल, जिला गन्ना अधिकारी, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सहित अन्य संबंधित आधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.