WhatsApp Icon

अभी-अभी: होली के दिन घाघरा नदी में नहाने गए तीन दोस्तों के साथ घटी बड़ी घटना – मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सोमवार को एक तरफ जहां होली के रंगबिरंगे रंगों में डूब कर हर कोई होली का जश्न मना रहा था तो वहीं घाघरा नदी में नहाने गए तीन दोस्तों के साथ बड़ी घटना हो गई जिसमें एक दोस्त की मौत हो गई जबकि एक दोस्त लापता है तथा एक युवक को बचा लिया गया रही है।


मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के कम्हरिया घाट का है जहाँ जहांगीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत तीन दोस्त नहाने गए हुए थे कि अचानक तीनों डूबने लगे जिन्हें स्थानीय लोगों ने बचाने का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त घटना में राजस्थान निवासी पुष्पेन्द्र की मौत हो गया जबकि मैनपुरी निवासी देवेन्द्र को बचाने में सफलता प्राप्त हुई है जबकि मथुरा निवासी हिमांशु का कुछ पता नहीं चल सका है जिसे घाघरा नदी में तलाश किया जा रहा है।
आलापुर उपजिलाधिकारी सदानन्द सरोज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वो स्वयं घटना स्थल पर जा रहे हैं तथा लापता युवक की तलाश शुरू कर दिया गया है।

अम्बेडकर नगर की खबरों को पढ़ने के लिए व्हाट्सएप वाले बटन को टच करें और अपने स्टेटस/अपडेट के पास सूचना न्यूज़ चैनल पर खबर पढ़ें।

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.