अम्बेडकरनगर: आबादी के बीच चल रही शराब की दुकान को बंद कराने की शिकायत पर पहुंचे आबकारी टीम के सामने सैकड़ों की संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों ने शराब की दुकान को हटाने को लेकर हंगामा करते हुए हटाने की मांग किया ।
विदित हो कि जलालपुर नगर क्षेत्र के ज़ौकाबाद में बीते कई सालों से देशी शराब की दुकान का संचालन किया जा रहा था। जिससे स्थानीय बच्चों और घर की महिलाओं।और बच्चियों पर बुरा असर पड़ रहा था। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर आबादी से शराब ठेके को हटाने के लिए शिकायत करते हुए मांग किया था। शिकायत की जांच करने पहुंचे आबकारी निरीक्षक मुकेश कुमार आबकारी सिपाही शाहनवाज अली प्रमोद मिश्रा के सामने पहुंचे ग्रामीणों में तत्काल शराब की दुकान को हटाने के लिए दबाव बनाने लगे। सूचना पर पहुंचे स्थानीय सभासद अजीत निषाद सभासद अनुज सोनकर, सहित दर्जनों संभ्रांत लोगों ने तत्काल हटाने की मांग करने लगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि धनी आबादी में शराब की दुकान होने से सैकड़ों की संख्या में शराबी जाकर शराब पीते हैं जिसके बाद आसपास की घरों की बहन बेटियों पर अश्लील टिप्पणी करते हैं। कभी-कभी तो शराब के नशे में शराबी घर में भी घुस महिलाओं से अभद्रता करते है। शराब की दुकान होने से आप आस के बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। जांच करने अधिकारियों ने पाया कि शराब की दुकान जमालपुर में खोलने के लिए पास हुआ था। जबकि उसका संचालन जौकाबाद में चल रहा था। जिस पर जांच अधिकारी द्वारा 10दिन में शराब की दुकान को हटाने का निर्देश दिया है।





