WhatsApp Icon

आबादी भूमि पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में जमकर चला लाठी डंडा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आबादी की भूमि पर जबरन कब्जा करने को लेकर शुक्रवार देर रात्रि में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चला जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस का दावा है कि कई लोगों को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


मामला अलीगंज थानाक्षेत्र के खासपुर गाँव का है जहां आबादी की एक छोटी सी भूमि पर एक पक्ष द्वारा चबूतरा बनवाया गया था और उस पर शिवलिंग स्थापित करना चाहता गया जबकि दूसरा पक्ष रास्ता निकालने चाहता है जिस को लेकर दोनों पक्षों में विगत कई दिनों से विवाद चल रहा था। उक्त मामले में विगत एक सप्ताह पहले दोनों पक्ष अलीगंज थाना पर थे जिनके मध्य सुलह समझौता हुआ था जिसमें दोनों पक्षों ने यथास्थिति बनाये रखने पर सहमति जताई थी।
उक्त सुलह समझौता के खिलाफ शुक्रवार देर रात्रि में एक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग जबरन उक्त भूमि पर कब्जा करने के उद्देश्य से दीवार बनाने लगे जिसको दूसरे पक्ष ने मना किया तो जमकर लाठी डण्डा चलने लगा। सूचना पर पहुंची अलीगंज पुलिस ने तत्काल निर्माण कार्य बंद करवा दिया और विवाद कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में ले कर विधिक कार्यवाही कर रही है। बताते चलेंकि दोनों पक्ष में समझौता हुआ था कि एक पक्ष उक्त चबूतरे पर शिवलिंग स्थापित नहीं करेगा और दूसरा पक्ष भी कोई निर्माण कार्य नहीं करेगा लेकिन उक्त सुलह समझौत के विपरीत निर्माण कार्य शुरू होने से दोनों पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

अन्य खबर

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कमिश्नर दरबार पहुंचा टाण्डा तहसीलदार का मामला: तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.