WhatsApp Icon

जबरिया आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जबरिया आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में बाग की रखवाली कर रहे एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। मृतक की पत्नी ने लिखित तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेसुल्तानपुर थानाक्षेत्र के केदरुपुर गाँव में मुन्ना चतुर्वेदी की बाग की रखवाली गत 10 वर्षों से 58 वर्षीय रूदल पुत्र दशरथ करते थे।
बाग की राखवाली कर रहे रूदल के बुजुर्ग होने के कारण गुरुवार को अंश, शिवराम गौड़, गिरिजा व संगीता द्वारा बाग में पहुंच कर जबरिया आम तोड़ने लगे जिसका बुजुर्ग रूदल ने विरोध किया तो जबरिया आम तोड़ने वालों ने धक्का मुक्की शुरू कर दिया जिसमें बुजुर्ग रूदल नीचे गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी अंश, शिवराम गौड़, गिरिजा व संगीता के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अन्य खबर

एनटीपीसी को वैश्विक सम्मान, TIME एशिया-प्रशांत 2026 की श्रेष्ठ कंपनियों में दर्ज

घंटों मंथन के बाद एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच बनी सहमति, कार्य बहिष्कार वापस

हज 2026 : टाण्डा में दूसरा टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 114 हज यात्रियों को पिलाई गई पोलियो खुराक

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.