अम्बेडकरनगर: बसखारी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भिदूड़ गांव में गेहूं के खेतों में भीषण आग लगने से अन्नदाताओं का भारी नुकसान हो गया है।
आग इतनी भीषण थी कि उसने आस पड़ोस के कई बीघे खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। खेतों से उठ रहे धुएं के गुबार व आग की लपटों को देखकर ग्रामीण खेतो की ओर दौड़े जिन्होंने खेतो में लगी आग की घटना की सूचना स्थानीय पुलिस समेत दमकल विभाग को देते हुए स्वयं से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग बुझाने क्षेत्रीय महिलाओ ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिनकी आग बुझाने की हिम्मत और आग के भयंकर लपटों का सामना करना काफी सराहनीय रहा। लगभग दो घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ की टहनीयों के सहारे ग्रामीणों ने आग बुझाने में कामयाबी हासिल की लेकिन तब तक ग्रामीणों किसान वासुदेव, राम सुधार, जगदंबा, बासो देवी, अनिल संदीप, रामदीन, रामचेत, राजेन्द्र, कल्लू, संग्राम, गुलाब देवी, घोलई, आमिना खातून, सरफराज अहमद, महेआलम समेत एक दर्जन किसानों की लगभग 20 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई । दबी जबान से ग्रामीणों की माने तो यह हरकत नशेड़ियों की है जिनकी संख्या इस क्षेत्र काफी बढ़ गयी है। जिला पंचायत सदस्य अंगद निषाद ने बताया आग बुझने के काफी देर बाद तक दमकल गाड़ी मौक़े पर नहीं पहुंची जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। आग लगने के पीछे नशेड़ियों की हरकत बताई जा रही है।भीषण आग देख महिलाओं ने भी संभाला मोर्चा – अन्नदाताओं को भारी नुकसान





