WhatsApp Icon

टाण्डा में भयंकर आग लगने से मचा हड़कम्प, करोड़ों के नुकसान की आशंका

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकनगर: टाण्डा नगर क्षेत्र की घनी आबादी के बीच बने तीन मंजिला मकान में बने कॉपी किताब व स्टेशनरी के गोदाम में भयंकर आग लग गई जिससे हड़कम्प मच गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल सहित लगभग एक दर्जन फायर ब्रिगेड के वाहनों द्वारा सैकड़ों टेंकर पानी की मदद से आग पर क़ाबू पाया गया। भीषण आग से जहां तीन मंजिला भवन को भारी नुकसान पहुंचा है वहीं करोड़ों के नुकसान की आशंका है।

टाण्डा नगर क्षेत्र के एसडीएफसी बैंक के निकट छज्जापुर में संचालित प्रसिद्ध सिंह ट्रेडर्स में रविवार की सुबह अचानक भयंकर आग लग गई। कॉपी किताब का बड़ा गोदाम होने के करण आग काफी भयंकर हो गई जिसको स्थानीय लोगों द्वारा काबू नहीं पाया जा सका जिसके बाद एक एक करके लगभग एक दर्जन अग्निशमन के वाहनो को लगाया गया। सीओ टाण्डा शुभम कुमार ने बताया कि आग काफी भयंकर थी और फायर विभाग द्वारा 80 टेंकर से अधिक पानी का इस्तेमाल किया गया।

आग की सूचना पर भारी भीड़ भी जमा हो गई जिनको काबू करने के लिए पुलिस जवान भी लगाए गए हैं। आग का रुद्र रूप देखकर मोहल्लाह वासी भयभीत हो गए थे हालांकि फायर कर्मियों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाने के बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस लिया।
बहरहाल टाण्डा की घनी आबादी के बीच तीन मंजिला भवन में बड़े पैमाने पर बनाये गए कॉपी किताब व स्टेशनरी के गोदाम में आग लगने से बड़ा नुक्सान हुआ है जिसकी ख़ूब चर्चाएँ हो रही है और उक्त घटना की कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।

अन्य खबर

फर्जी बुकिंग, काला बाज़ार और बड़ा खेल—218 सिलेंडर के साथ गैस रैकेट बेनकाब

🔴 कोतवाली के पास दिनदहाड़े ‘लूट का खेल’—नकली असलहा लेकर पहुंचा बदमाश, जनता ने सिखाया सबक!

चारों नगर पंचायतों में भी सरकार की दस्तक: नामित सभासदों की सूची जारी, समर्थकों में खुशी की लहर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.