अम्बेडकरनगर: पुलिस कप्तान के निर्देश पर जनपदीय पुलिस एक तरह मिशन शक्ति अभियान के तहत चौपाल व पाठशाला के माध्यम से नारी सुरक्षा व सम्मान जनजागरूकता अभियान चला रही है और लगातार दावा कर रही है कि एंटी रोमियों टीम पूरी सजगता से काम कर रही है वहीं दूसरी तरफ जनपद में बालिका अपहरण का मामला भी काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में हंसवर पुलिस ने जहां मुकदमा दर्ज किया है वहीं एक बालिका के अपहरण के मामले में इब्राहिम पुर पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हंसवर पुलिस ने 23 अगस्त को मुकदमा अपराध संख्या 198/24 पर बीएनएस की धारा 137(2) व 87 के तहत लालचंद पुत्र दूधनाथ गौतम निवासी ग्राम हंसवर बभनहिया थाना हंसवर के खिलाफ 15 वर्षीय बालिका को बहला फुसला कर अपहरण करने का मुकदमा दर्ज किया है। इब्राहिमपुर पुलिस ने 22 अगस्त को मुकदमा अपराध संख्या 207/24 पर बीएनएस की धारा 87 के तहत अजय कन्नौजिया पुत्र अज्ञात निवासी जियापुर थाना इब्राहिमपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बहरहाल बालिका अपहरण मामले में लगातार मुकदमा दर्ज होने से स्पष्ट प्रतीत हो रहा है कि एंटी रोमियों टीम व मिशन शक्ति अभियान के तहत मात्र खानापूर्ती कर उच्च अधिकारियों को फ़ोटो भेज कर संतुष्ट करने का काम किया जा रहा है।





