अम्बेडकरनगर: भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233 से प्रभावित किसानों के आवासीय/आकृषक दरों के मुआवजा की मांग करते हुए गत 870 दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन टाण्डा-अकबरपुर मार्ग पर बहलोलपुर में स्थित ओवर ब्रिज के पास किया जा रहा है। उक्त मांग को लेकर किसानों व प्रशासन के बीच कई चक्र वार्ता हो चुकी है लेकिन मामले का कोई हल नहीं निकल रहा है। 870 दिनों से धरना दे रहे किसानों ने 871 वें दिन महापंचायत का एलान कर दिया है।
बुधवार से शुरू होने वाली महापंचायत की घोषणा के बाद प्रशासनिक गतिविधियां बढ़ गई। मंगलवार को टाण्डा कोतवाली कार्यालय में एडीएम न्यायिक रंजीत कुमार, एसडीएम टाण्डा अरविंद कुमार त्रिपाठी, सीओ टाण्डा शुभम कुमार सिंह, टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, अलीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह द्वारा धरना प्रभारी इंजीनियर कामता प्रसाद, किसान नेता विनय वर्मा, लक्षिराम वर्मा आदि किसान मौजूद रहे, जिसमें किसानों द्वारा उच्च न्यायालय के आदेश का पालन कराते हुए आवासीय/आकृषक दर से चरणवार मुआवजा दिए जाने की मांग किया।
किसानों में बताया कि गत 05 सितंबर को जिलाधिकारी के साथ हुई बैठक में भी वादा किया गया था कि शीघ्र उनकी मांगों के अनुसार आवासीय/आकृषक दर से मुआवजा दिया जाएगा लेकिन 20 दिन हो जाने के बाद भी कोई प्रक्रिया नहीं हुई है। धरना प्रभारी इंजीनियर कामता प्रसाद में बताया कि 871वें दिन बुधवार स्व महापंचायत का एलान किया गया है जो मांगों को पूरा होने तक अनवरत जारी रहेगा।




