WhatsApp Icon

टाण्डा नगर क्षेत्र में 72 घंटा अनवरत जारी है नाला सफाई विशेष अभियान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जुलाई माह के प्रथम सप्ताह से मानसून आने की प्रबल संभावना को देखते हुए नगर पालिका परिषद टाण्डा में नाली नालों की सफाई के लिए अनवरत 72 घण्टा का विशेष सफाई अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत नगर क्षेत्र के सभी नालों को लगातार दिन रात सफाई कराई जा रही है जिससे मानसून के दौरान बरसात का पानी निकलने में कोई दिक्कत ना हो सके।


जिलाधिकारी अविनाश सिंह व अपर जिलाधिकारी डॉ सदानन्द गुप्ता के निर्देश पर नगर पालिका परिषद टाण्डा के अधिशाषी अधिकारी डॉ आशीष सिंह द्वारा नगर क्षेत्र के नाला व नालियों की सफाई के लिए गुरुवार से 72 घंटा का विशेष सफाई अभियान चलाया है। प्रभारी सफाई निरीक्षक राकेश कुमार गौरव की निगरानी में नगर क्षेत्र के नालों से कूड़ा करकट को जेसीबी के सहारे बाहर निकाला जा रहा है। उक्त अभियान में सभी सफाई नायकों व सफाई कर्मियों को लाग्या गया है। टाण्डा नगर क्षेत्र में पहली बार लगातार 72 घंटा का विशेष नाला सफाई अभियान चलाये जाने से नालों की अच्छी सफाई होने की उम्मीद है जिससे आगामी मानसून के दौरान बरसात का पानी रुकने से जलभराव की समस्या से निजात मिल सकती है।

अन्य खबर

एनटीपीसी को वैश्विक सम्मान, TIME एशिया-प्रशांत 2026 की श्रेष्ठ कंपनियों में दर्ज

घंटों मंथन के बाद एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच बनी सहमति, कार्य बहिष्कार वापस

हज 2026 : टाण्डा में दूसरा टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 114 हज यात्रियों को पिलाई गई पोलियो खुराक

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.