जामिया बीबी सुल्तान खातून लिलबनात बसखारी के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष लगता है नि:शुल्क मेडिकल कैम्प
अम्बेडकरनगर: विश्व विख्यात दरगाह मखदूम अशरफ किछौछा में 638वें उर्से मखदूम अशरफ के दौरान पूर्व वर्षों की तरह पांच दिवसीय फ्री मेडिकल कैम्प का सीओ सिटी देवेंद्र कुमार मौर्य व थानाध्यक्ष बसखारी सन्त कुमार सिंह ने संयुक्त रूप फीता काट कर किया।
जामिया बीबी फाउंडेशन द्वारा आयोजित 05 दिवसीय फ्री मेडिकल कैम्प में मुम्बई व भिवंडी के डॉक्टरों व सहयोगियों द्वारा सेवा प्रदान की जा रही है।
जामिया बीबी फाउंडेशन के संरक्षक हाजी मो.अनीस अशरफ ने बताया कि मुम्बई के डॉक्टर मो.फहीम शेख, डॉक्टर मो.शफीक अंसारी, डॉक्टर सूफिया अंसारी, डॉक्टर कनीज़ फात्मा, डॉक्टर मो.मूसा अंसारी, डॉक्टर इकरा फहीम शेख सहित आबिदा अजीज, वहीद अशरफ, सलाहुद्दीन अंसारी, सगीर अंसारी, मो.हसन अंसारी, असरार अहमद, ज़ुबिया अंसारी, गौसिया शेख, फरीदुद्दीन अंसारी, मिनजा अंसारी, ज़ीनत अंसारी, असफीन शेख, रज़िया अंसारी, आसिफ शेख आदि सेवा में लगे हुए हैं। दरगाह मखदूम अशरफ इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद अज़ीज़ अशरफ ने बताया कि उक्त मेडिकल कैम्प में निःशुल्क दवाएं उपलन्ध कराई जा रही है।





