WhatsApp Icon

दरगाह किछौछा के 638वें वार्षिक उर्स में मलंग गुलाम रसूल का निकलेगा पहला जुलूस

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: रूहानी इलाज के लिए विश्व प्रख्यात दरगाह किछौछा का 09 दिवसीय 638वां वर्षिक उर्स व मेला 30 जुलाई से शुरू होकर आगामी 07 अगस्त तक चलेगा। उक्त वार्षिक उर्स व मेला की तैयारियां अंतिम चरण में जारी है। 30 जुलाई को उर्स व मेला का भव्य उद्घाटन किया जाएगा।


बताते चलेंकि प्रख्यात मलंग गुलाम रसूल शाह बाबा के पूर्व सज्जादानशीन मरहूम हाजी गनीदार शाह के पुत्र मो.आलम शाह अपने खानदान व मलंग फोकराओं के साथ रसूमात अदा करते हैं। उक्त कड़ी में 31 जुलाई बुधवार को प्रातः 11:30 बजे मलंग सज्जादानशीन मो.आलम शाह अपने मुशर्रफ नगर बसखारी स्थित आवास खानकाह मलंग गुलाम रसूल शाह बाबा पहुंचेंगे जहां बाद नमाज़ जोहर क़व्वाली का कार्यक्रम आयोजित होगा और बाद नमाज़ अशर मलंगों व फोकराओं के साथ पूरी शान व शौकत से जुलूस की शक्ल में मलंग सज्जादानशीन मुख्य आस्ताना हज़रत मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी पर पहुंच कर चादर व गुल पोशी करेंगे और फिर सहन आस्ताना पर विश्व शांति व कल्याण के लिए दुआएं मांग कर पुनः खानकाह मलंग गुलाम रसूल शाह बाबा पहुंचेंगे और देश के कोने कोने से आये हुए जायरीनों को दुआएं देंगे।

अन्य खबर

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कमिश्नर दरबार पहुंचा टाण्डा तहसीलदार का मामला: तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.