अम्बेडकरनगर: अंजुमन हुसैनिया मीरानपुरा के बैनर पर पूर्व वर्षों की तरह इस्लामिक कैलेण्डर के अनुसार 05 सफर पर गुरुवार को जुलूस ए हरम बरामद हुआ। राजा का मैदान में आयोजित कार्यक्रम में लगभग आधा दर्जन अंजुमनों ने भाग लिया।
पहली मजलिस को मौलाना सैय्यद महताब हुसैन बलरामपुरी द्वारा पढ़ी गई जबकि मौलाना सैय्यद आसिफ हसन हसनी ने तकरीर कर शहीदाने कर्बला पर रौशनी डाली। कार्यक्रम की निजामत व नकाबत मौलाना सैय्यद गुफरान सिरसिवी द्वारा की गई।
अंजुमन इमामिया बस्ती, अंजुमन जाफ़रिया मुस्तफाबाद जलालपुर, अंजुमन ज़ुल्फेखारिया खासकर, अंजुमन अब्बासिया सकरावल, अंजुमन सिपाहे हुसैनी टाण्डा द्वारा नौहाख्वानी व सीनाजनी पेश किया गया। उक्त मौके पर राजा साहब की कोठी से बरामद हुआ जुलूस-ए-हराम नयन तारा चौराहा होते हुए हयातगंज पहुंचा और नौहाख्वी व सीनाजनी मातम करते हुए पुनः वापस लौटा।
उक्त मौके पर बरामद सबीह (ताबूत), जुल्ज़ना (दुलदुल) की जियारत के लिए भीड़ उमड़ी रही। 05 सफर इमाम हुसैन व उनके साथियों की शहादत को याद करने और उनके बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है।
उक्त मौके पर अंजुमनों को विशेष हदिया (पुरस्कार) भेंट किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सैय्यद काज़िम रज़ा नजमी, सैय्यद ज़फर रज़ा परवेज़ , सैय्यद आलीशान, इसरार अहमद, ज़ीशान आदि मुख्य रूप मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान टाण्डा कोतवाली पुलिस काफी सक्रिय नज़र आई।




