WhatsApp Icon

एनटीपीसी टांडा में 54वें सुरक्षा दिवस पर राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: एनटीपीसी टांडा में 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का भव्य शुभारंभ किया गया। यह सप्ताह 04 से 10 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों के साथ मनाया जाएगा।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 09:30 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस सुरक्षा पार्क में हुआ, जहां मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा ने राष्ट्रीय सुरक्षा ध्वज फहराया एवं उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने बिहेवियर बेस्ड सुरक्षा बीबीएस का भी उदघाटन किया। श्री परिदा ने अपने संबोधन में कहा कि ‘सुरक्षा केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि हमारी कार्य संस्कृति का हिस्सा होनी चाहिए। सुरक्षित कार्यस्थल से न केवल उत्पादन बढ़ता है, बल्कि यह कर्मचारियों के स्वास्थ्य और संस्थान की निरंतर प्रगति में सहायक होता है।”
इस वर्ष की सुरक्षा थीम “सुरक्षा और स्वास्थ्य: विकसित भारत के लिए महत्वपूर्ण” के अनुरूप, कार्यक्रम के दौरान केऔसुब (CISF) की अग्नि शमन शाखा द्वारा आग से बचाव पर एक प्रदर्शन (डेमो) किया गया। इसके बाद एक सुरक्षा ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के तरीकों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उन्होंने बिहैवियर बेस्ड सुरक्षा कक्ष का उदघाटन भी किया।
सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए एक नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतियोगिताओं, जागरूकता सत्रों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन पूरे सप्ताह किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों को औद्योगिक सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) अभय कुमार मिश्रा, विभिन्न विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.