अम्बेडकरनगर: टांडा कोतवाली पुलिस ने आखिरकार 40वें दिन पिता पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ बालिका अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने अपराध संख्या 238/40 पर बीएनएस की धारा 87, 352, 351(1) व 131 के तहत सचिन पुत्र राजकुमार अग्रहरि, राजकुमार अग्रहरि पुत्र राजाराम व आलोक पुत्र जियाराम अग्रहरि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मुकदमा वादी का आरोप है कि टांडा कोतवाली क्षेत्र से गत 15 जून 2024 की रात्रि लगभग 08 बजे हेलमेट पहने अज्ञात युवक द्वारा बाइक संख्या यूपी 45 ए ई 3925 से उसकी बहन को गुमराह कर अपहरण कर लिया। बाद तलाश मुकदमा वादी को पता चला उसके सगे मामा के लड़के सचिन पुत्र राजकुमार अग्रहरि निवासी भीटी हैदरगंज थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या हालपता एस के कोचिंग सेंटर निकट बीएन डिग्री कालेज अकबरपुर अपने पिता राजकुमार निवासी भीटी हैदरगंज हाल पता पटेल तिराहा अकबरपुर व आलोक पुत्र जियाराम निवासी भीटी हैदरगंज जनपद अयोध्या ने मिलकर वादी की बहन को गुमराह काट अपहरण किया। जानकारी होने पर जब बालिका का भाई आरोपी मामा के घर गया तो उसे गाली गलौज करते हुए धक्का देकर भगा दिया।
बहरहाल टांडा कोतवाली पुलिस ने आखिरकार 40वें दिन बहन का अपहरण करने वालों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच वेद प्रकाश यादव को सौंप दिया है।





