WhatsApp Icon

जेल गए हिस्ट्रीशीटर कबाड़ी के सहयोगी सिपाहियों पर गिरी गाज़

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अलीगंज थानाक्षेत्र में चोरी की ट्रक काटने वाले कबाड़ी को जहां जेल भेज दिया गया है वहीं कबाड़ी का सहयोग करने वाले पुलिस कर्मियों पर भी गाज गिरी है।
सीओ टाण्डा शुभम कुमार की रिपोर्ट पर पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने अलीगंज में तैनात तीन सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


बताते चलेंकि अलीगंज थानाक्षेत्र के सम्हारिया तिराहा के निकट चोरी की ट्रक संख्या यूपी 45 ए.टी 1813 को कबाड़ी विशाल जायसवाल द्वारा अवैध ढंग से काट रहा था जिस मामले में अलीगंज पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 184/24 पर 303(2), 317(2)(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर कबाड़ी विशाल जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तथा अध कटे ट्रक, ट्रक का कटा पार्ट व उपकरण बरामद भी क़िया। कबाड़ी को संरक्षण देने एवं उक्त मामले में थाना अलीगंज के कई सिपाहियों की संलिप्तता की चर्चाएं थी जिसकी सीओ टाण्डा नर जांच कर एसपी को रिपोर्ट भेजा। पुलिस कप्तान ने अलीगंज थाना पर तैनात सिपाही अर्जुन, राम परवेश व प्रमोद को निलंबित कर दिया जिससे अन्य पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

अन्य खबर

किन्नर ने मंदिर में पत्रकार से रचाई शादी, वीडियो सोशल मीडिया पर छाई

पॉक्सो केस में फरार अभियुक्त अबूसाद गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की बड़ी कार्रवाई

डीएम के एक्शन से ग्राम प्रधानों में हड़कम्प, एक का अधिकार सील तो दूसरे को पद से किया बर्खास्त

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.