WhatsApp Icon

शातिर चोरों ने धोखे से पार किया लाखों का ज़ेवरात – ठगी का शिकार हुए दुकानदार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जनपद में शातिर चोरों का गिरोह सक्रिय है जिसके कारण आये दिन धोखे से जेवरात लेकर फरार होने की घटनाएं सामने आ रही है। शातिर चोरों ने शनिवार को हंसवर में एक सर्राफा व्यवसायी को अपना निशाना बनाने हुए लगभग तीन लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर हंसवर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार हंसवर बाजार में स्थित मोहन सोनी की दुकान से शातिर चोरों ने धोखे से चार सोने की चैन (कीमत लगभग तीन लाख रुपया) को पार कर दिया है। सूचना पर एडिशनल एसपी (पश्चिमी) विशाल पांडेय ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
पीड़ित मोहन सोनी ने बताया कि दो लोग मोटर साइकिल से आए और चांदी का जेवर दिखाने को कहा। जेवरात देखने के दौरान उनके बैग से सोने की चैन का डब्बा निकाल लिया। उक्त डब्बे में कुल 04 चैन थी जिसका वजन 40 ग्राम था जिसकी कीमत लगभग 03 लाख रुपये है। चांदी का जेवरात खरीदने आये युवकों ने सोनो के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया और दुकानदार को उनके जाने के 20 मिनट बाद पता चला। पीड़ित की तहरीर पर हंसवर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

अन्य खबर

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कमिश्नर दरबार पहुंचा टाण्डा तहसीलदार का मामला: तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.