अम्बेडकरनगर: टाण्डा क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों से गायब हुई तीन नाबालिग छात्राओं का अभी तक कोई सुराग महीन लग सका है। परिजनों ने हत्या की आशंका प्रकट करते हुए उच्च अधिकारियों से छात्राओं को बरामद करने की गोहार लगाई है।
बताते चलेंकि टाण्डा नगर व अलीगंज थानाक्षेत्र से गत 09 फरवरी को 16 वर्षीय छात्रा गायब हो गई तो परिजनों ने हमजा पुत्र इम्तियाज़ निवासी मोहल्लाह कस्बा पश्चिम थाना अलीगंज के खिलाफ़ अपहरण का आरोप लगाते हए मुकदमा दर्ज कराया। एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी नाबालिग छात्रा को बरामद करने में सफलता नहीं मिलने के कारण छात्रा के पिता ने सीओ टाण्डा व पुलिस कप्तान को तहरीर देकर छात्रा की हत्या की आशंका प्रकट किया एवं बालिका को शीघ्र बरामद करने की गोहार लगाई।
दूसरी तरफ गत 17 फरवरी को टाण्डा कोतवाली क्षेत्र से दो सगी नाबालिग बहनों को बहला फुसला कर कुम्भ मेला ले जाने का दावा करने वाले विपरीत समुदाय के सत्यम व शिवम पुत्रगण राम बदल सोनकर निवासी ग्राम चक मखदूमपुर कोतवाली टाण्डा का भी कोई सुराग नहीं लग सका है। गायब दोनों छात्रों की माता ने भी पुत्रियों की हत्या की आशंका प्रकट किया है। तीनों नाबालिग छात्राएं एक ही स्कूल में पढ़ने वाली बताई जा रही हैं। नाबालिग छात्राओं की शीघ्र बरामदगी कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की गई है।





