WhatsApp Icon

दुष्कर्म आरोपी ने पुलिस टीम पर की फायरिंग तो पुलिस ने भी मारी गोली

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: फरार चल रजे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अकबरपुर पुलिस टीम ने जब मुखबिर की सूचना पर छापेमारी किया तो दुष्कर्म आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया तो जवाब में पुलिस में भी गोली चलाई जिसमें दुष्कर्म का आरोपी घयल हो कर गिर पड़ा जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज़ के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


उक्त दावा अकबरपुर पुलिस टीम ने करते हुए बताया कि मुकदमा संख्या 189/24 धारा 376 व 506 आईपीसी से संबंधित वांछित अभियुक्त सादाब पुत्र इसरार निवासी ग्राम अमरौला थाना अकबरपुर को कालेपुर चकमार्ग कटारिया याकूबपुर बाईपास पर मुखबिर की सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त सादाब की गिरफ़्तारी हेतु मिलने की संभावित स्थान पर पुलिस पार्टी द्वारा गिरफ़्तारी हेतु पीछा किया गया तो एक व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा फायर किया गया तो भाग रहे बदमाश के एक पैर में गोली लगी जिससे वह घायल होकर गिर गया । पुलिस टीम द्वारा पास जाकर अभियुक्त का नाम व पता पूछा गया तो अपना नाम सादाब पुत्र इसरार निवासी ग्राम अमरौला थाना अकबरपुर बताया। घायल अभियुक्त के कब्जे से .315 बोर का कट्टा, 1 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस बरामद किया गया। घायल अभियुक्त के तत्काल उपचार हेतु सदर अस्पताल रवाना किया गया तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.