WhatsApp Icon

33 साल बाद भाजपा की जीत पर स्वयं सहायता समूहों की बहनों ने मनाई खुशियां

Sharing Is Caring:

 

जमकर उड़ा अबीर गुलाल व वितरित हुआ मिष्ठान

अम्बेडकरनगर: कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी धर्म राज निषाद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जी जान से जिस प्रकार लग कर जीत दिलाने में मेहनत किया उसी कड़ी में विकास खंड टांडा की स्वयं सहायता समूहों की बहनों ने भी भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने में जीतोड़ मेहनत किया।

भाजपा प्रत्याशी की जीत से गदगद स्वयं सहायता समूहों की महिला कार्यकत्रियों ने सोमवार को स्वयं सहायता समूह मण्डल की मंत्री सुमित्रा यादव के आवास बडडूपुर मखदुमपुर में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा की उपस्थिति में एक दूसरे को मिठाई खिला कर एवं अबीर गुलाल लगा कर खुशी मनाया।
स्वयं सहायता समूहों की बहनों को सम्बोधित करते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने उपस्थित बहनों को बड़ी और ऐतिहासिक जीत दिलाने पर बधाई देते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों की बहनों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने सशक्त नारी समृद्ध समाज की परिकल्पना को साकार करते हुए 02 लाख से अधिक महिलाओं को पी एम स्वनिधि से लाभांवित किया है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 854266 समूहों, 52262ग्राम संगठनों एवं 2835 संकुल स्तरीय संघों का गठन करते हुए ग्रामीण क्षेत्र की 95 लाख से अधिक महिलाओं को जोड़ा है। कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 2510 उचित मूल्य की दुकानों का आवंटन भाजपा सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना से 60 लाख माताएं लाभांवित हुई हैं।
खुशियां मनाने में मुख्य रूप से भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष इंद्रदेव शुक्ल, स्वयं सहायता समूह की अनीता विश्वकर्मा, किरन वर्मा,जानकी देवी, गीता देवी, पुष्प देवी,प्रतिमा श्रीवास्तव, मीरा विश्वकर्मा, शीला देवी सहित दर्जनों बहनों की उपस्थिति रही।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.