WhatsApp Icon

30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का डीएम ने किया शुभारंभ

Sharing Is Caring:

 


अम्बेडकरनगर: कलेक्ट्रेट परिसर से संचारी दस्तक अभियान का शुभारम्भ जिला अधिकारी अविनाश सिंह द्वारा किया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी श्री अविनाश ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्य कत्रीयों को शपथ दिलायी एवं हरी झण्डी दिखाते हुए रैली एवं सम्बन्धित विभाग की गाड़ियों को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

रैली रवाना करने से पूर्व जिलाधिकारी श्री अविनाश ने सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने कार्यक्रम के प्रति अपने उत्तरदायित्वों की सफलता पूर्वक निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया। सभी विभाग पूर्ण मनयोग से अपने विभाग की जिम्मेदारियों का गम्भीरता पूर्वक पालन करें, आमजन को जागरुक करें तथा आवश्यकता पड़ने पर जनता की सहायता हेतु हर पल तत्पर रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० राज कुमार ने बताया कि 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान में आशा और आँगनबाड़ी घर-घर जाकर बुखार के रोगियों, इन्फ्लूएन्जा लाइक इलनेस, टी०बी०, फाइलेरिया के रोगियों तथा कुपोषित बच्चों की सूचना एकत्रित करेंगी, जिसे वह सम्बन्धित मुख्यालय पर सीएचओ एवं एएनएम के माध्यम से उपलब्ध करायेंगी। उनके उपचार की जिम्मेदारी सम्बन्धित मुख्यालय की होगी। 15 वर्ष से कम उम्र तक के बच्चों के घर पर स्टीकर चिपकाये जायेंगे तथा 04 घर में से किसी एक घर में जहां बुखार के रोगी, टी०बी० के रोगी अथवा 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे पाये जायेंगे, उनके घर भी स्टीकर चिपकायें जायेगें, अभियान के दौरान आशाएं मच्छर के प्रजनन स्थल स्रोतों विनष्टीकरण कराते हुये मच्छर जनित रोगो से बचने के उपाय, साफ-सफाई और क्लोरीनेशन डेमो का कार्य करेगी।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वी.बी.डी डॉक्टर मंसूर हसन सिद्दिकी ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार सभी विभाग अपने विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाहियों का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण स्वयं भी करेंगें, जिससे कि गतिविधियों की गुणवत्ता बढ़े और कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्ण हो सके। स्वास्थ्य विभाग इस कार्यक्रम का नोडल है। सभी सूचनाएं एकत्रित करते हुए ई-कवच पोर्टल पर राज्य मुख्यालय को प्रेषित की जायेंगी। पिछले वर्षों में मष्तिस्क ज्वर के रोगियों मे जनपद स्तर पर काफी कमी आयी है, और लोगों मे जागरूकता बढ़ी है।
जिला मलेरिया अधिकारी डा. नवनिधि मिश्रा ने बताया कि कल 02 अप्रैल को मेडिकल कालेज में भी संचारी / दस्तक अभियान की जागरूकता रैली प्राचार्य, डाक्टर्स, स्टाफ और छात्रों के साथ मिलकर निकाली जायेगी। लॉजिस्टिक्स और लार्वीसाइडल उपलब्ध हैं जों सभी सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध कराया जा रहा है। फ्लैग ऑफ के समय अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० मंसूर हसन सिद्दिकी, डा० रामानन्द, उपमुख्य चिकित्साधिकारी डा० संजय वर्मा, डा० गौतम कुमार मिश्रा, डा० आशुतोष सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी डा० नवनिधि मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी श्री सन्तोष कुमार द्विवेदी, डी०एम०सी० यूनीसेफ श्रीमती आरती यादव, नगरपालिका, महिला बाल विकास विभाग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय एवं जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.